7 सालों बाद दिवाली पर बन रहा है गुरु-चित्रा संयोग, जानें खरीदारी और पूजा का मुहूर्त II

 दिवाली तीन दिनों की होती है (त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या)। त्रयोदशी को धनतेसरस की खरीदारी के साथ ही यह शुरु हो जाती है। इस बार गुरु-चित्रा संयोग बनने से यह त्यौहार और भी खास बन गया है। सात सालों के बाद 2017 में बन रहा यह संयोग अब 2021 में दुबारा बनेगा। हालांकि सात चौघड़िया, दो अभिजीत, दो लग्न में दिन से रात तक कभी भी खरीदारी कर सकते हैं और किसी भी मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन हमेशा शुभ रहेगा। लेकिन गुरु-चित्रा संयोग में पूजा की खरीदारी और पूजा करना अनंत काल तक शुभ फल देने वाला और महालक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला माना गया है। आगे हम आपको दोनों ही दिनों के लिए खरीदारी और पूज मुहूर्त बता रहे हैं।




नतेरस
खरीदारी का मुहूर्त: 17 अक्टूबर को शाम के 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक
गाड़ी, कपड़ा या किचन का सामान खरीदना हो तो सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर शापिंग करना अधिक लाभकारी रहेगा।


दिवाली पूजा मुहूर्त
इस बार 19 अक्टूबर को दिवाली है। इस दिन 7:25 तक हस्त नक्षत्र होगा और उसके बाद गुरु-चित्रा संयोग शुरु होगा जो 24 घंटे तक के लिए रहेगा। इस बार दिवाली पूजा के लिए चार शुभ मुहूर्त हैं, इन सभी मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व होता है, लेकिन महानिशाकाल में तांत्रिक सिद्धियों के लिए पूजा की जाती है। पूजा मुहूर्त इस प्रकार हैं: 



 धन्वन्तरि सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे

1. प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक
2. वृषभ काल: शाम 7 बजकर 11 मिनट से शुरु होकर रात के 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
3. चौघड़िया पूजा मुहूर्त: 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट से शुरु होकर सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक। इसके अलावा यह शाम में 4 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 55 मिनट तक भी रहेगा।
4. महानिशाकाल मुहूर्त: 19 अक्टूबर की रात 11:40 से 12:31 तक रहेगा
दिवाली विशेष रूप से अमावस्या के दिन मनाई जाते है। इस बार की यह अमावस्या तिथि 19 अक्टूबर को 00:13 मिनट से शुरु होकर 20 अक्टूबर को 00:41 मिनट तक रहेगा।



Powered by Blogger.